Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

३५ वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

2 min read
Text Size:

 

–सिर में तेज दर्ज होने पर जिला अस्पताल लेकर आए थे परिजन

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार सुबह ग्राम बाजनिया में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिसके शव का जिला अस्पताल में पीएम किया गया। परिजनों का कहना है कि महिला को सिर दर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल लेकर आए थे। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं डॉक्टर का कहना है कि महिला की मौत दो घंटे पहले ही हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार मृतका का नाम पिंकी पति अर्जुन गार्गे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बाजनिया है। मृतका के पति अर्जुन ने बताया कि उसे करीब 15 दिनों से सिर में दर्द की शिकायत थी, जिसके चलते जिला अस्पताल में उपचार कराया गया था। वहीं डॉक्टर्स की सलाह के बाद 20 दिसम्बर को सिटी स्केन भी कराया था। डॉक्टर्स ने उन्हें इंदौर दिखाने की सलाह दी गई थी। सोमवार को उनकी इंदौर जाने की तैयारी थी, लेकिन सुबह सिर में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह तत्काल उसे निजी डॉक्टर्स को दिखाने ले गए, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने को कहा। इस दौरान उसकी मौत हो गई। उधर अस्पताल चौकी पुलिस का कहना है कि महिला को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। महिला की मौत के कारण का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

269 Views
What do you think?

Leave a Reply