Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

६ स्कूल वाहन सहित ९ वाहनों पर यातायात नियम उल्लंघन में हुई चालानी कार्यवाही

2 min read
Text Size:

 

–४ हजार १०० रुपए समन शुल्क वसूला

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को यातायात पुलिस द्वारा स्कूल वाहनों का चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ६ स्कूली वाहनों में दस्तावेजों की कमी पाई जाने पर चालान किया गया। साथ ही अलग-अलग स्थनों पर भी पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग की गई जिसमें स्कूल बस सहित कुल ९ वाहनों पर यातायात नियम उल्लंघन में चालानी कार्यवाही करते हुए ४ हजार १०० रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया है। स्कूली वाहनों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके के तहत यातायात थाना द्वारा जागरूकता अभियान चलाते हुए स्कूली बसों एवं वेन के चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश द्वारा बताया गया कि स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने एवं उक्त वाहनों में प्रमुख दस्तावेज बीमा, फिटनेस, चालक का लाइसेंस, वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, फस्ट एड बॉक्स, अग्नि समन यंत्र आदि की जांच की गई 08 बस व 04 वेन को चेक करने पर 06 वाहनों में दस्तावेज संबंधी कमी पाए जाने पर उक्त वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई जिसमें तीन हजार रुपए समन शुल्क प्राप्त किया गया। साथ ही शहर के अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग करते हुये यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए चार हजार एक सौ रुपए समन शुल्क वसूल किया गया है।

514 Views
What do you think?

Leave a Reply