प्रशासन गांव की ओरÓ अभियान के तहत आज इन गांवों में आयोजित होंगे शिविर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा इन दिनों ‘सुशासन सप्ताहÓ मनाया जा रहा है। सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गांव की ओरÓ अभियान 25 दिसंबर तक जारी रहेगा। सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन की टीम गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण करेगी। कलेक्टर आदित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ग्रामीणों को अपने आवेदनों के निराकरण के लिये विकासखण्ड या जिला स्तर पर आकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गांव की ओरÓ अभियान के तहत 24 दिसंबर को हरदा विकासखंड के ग्राम पिडगांव, सोनखेड़ी, कायागांव, मांगरूल, हंडिया, कमताड़ा, मगरधा, कनारदा, खामापड़वा, सोनतलाई व नीमगांव में शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा 24 दिसंबर को ही खिरकिया विकासखंड के ग्राम कालधड़, मुहालकला, नगावामाल, पोखरनी, खुदिया, कालकुण्ड व लोलांगरा में शिविर आयोजित होंगे। सुशासन सप्ताह के तहत 24 दिसंबर को ही टिमरनी विकासखंड के करताना, कचनार, गाड़ामोड़ खुर्द, खिड़की व नांदवा में शिविर आयोजित होंगे।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!