Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

छात्र-छात्राओं को दिया यातायात नियमों का प्रशिक्षण

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात नियमों की जागरूकता हेतु छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में स्कूल से 146 विद्यार्थी शामिल हुए। यातायात पुलिस ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि यातायात नियम के तहत बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन एवं बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन नही चलाना चहिए। छात्र-छात्राओं को बिना ड्रायविंग लायसेंस के कोई भी वाहन का उपयोग नहीं करना चाहिए। हमेशा वाहन के वैध दस्तावेज साथ रखना चाहिए। वाहन हमेशा सड़क के बायी ओर चलाना चाहिए साथ ही आगे के वाहन को हमेशा दायी ओर से ओव्हर टेक करना चाहिए। वाहन नियमित गति से चलाना आदि कई सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही गुड सेमेरिटन योजाना की भी जानकारी दी जिसमें सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिये प्रेरित करते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचा कर पांच हजार रुपए की राशि ईनाम स्वरूप पाई जा सकती है की। यातायात पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे अपने परिजनों को बताये गये यातायात नियमों की जानकारी दे और परिवार में वाहन चलाने वाले सदस्यों को शराब पीकर वाहन न चलाने की समझाईश दे। साथ ही छात्र- छात्रओं को नशे से दूर रहने की समझाईश देते हुये नशे के दुष्प्रभावों को समझाया गया। स्कूल स्टॉफ को भी स्कूल से आते जाते समय हेलमेट लगाकर मोटरसायकल चलाने की समझाईश दी गई। यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया की पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने एवं यातायात नियमों की जागरूकता हेतु नियमित रूप से स्कूलों में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओ को नियमों की जानकारी दी जा रही है।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply