–केन्द्रीय मंत्री उईके करेंगे योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके मंगलवार 24 दिसम्बर को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशाÓ की बैठक लेंगे। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रात: 10 बजे से आयोजित की गई है। उन्होने समिति से संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी सहित बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।





