Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

हरदा जल महोत्सवÓ 25 दिसम्बर से

1 min read
Text Size:

 

–वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां जोगा में होंगी

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा ‘हरदा जल महोत्सवÓ 25 दिसम्बर से आयोजित होगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत ग्राम जोगा में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा तेली की सराय में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रैफलिंग एवं जिपलाइन गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि जोगा में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां प्रात: 10 बजे से शुरू होंगी। जोगा में वाटर स्पोर्ट्स व बोट रेस के साथ-साथ लाइव म्यूजिक, फन जोन व व्यंजन मेला भी आयोजित किया गया है। जोगा में पर्यटकों के मनोरंजन के लिये बनाना राइड, बम्पर राइड जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि ‘हरदा जल महोत्सवÓ के लिए अधिकारी कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों को जोगा ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। अधिकारी कर्मचारियों व मीडिया प्रतिनिधियों की बस प्रात: 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होंगी जबकि 2 अन्य बस आम नागरिकों के लिये जी.पी. मॉल परिसर से प्रात: 8 बजे रवाना होंगी।

176 Views
What do you think?

Leave a Reply