किसान स्लॉट बुकिंग की निर्धारित तिथि पर ही उपार्जन केन्द्र पर आएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। उप संचालक कृषि संजय यादव ने किसानों से अनुरोध किया है कि किसान भाई स्लॉट की निर्धारित तिथि को ही अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्र पर उपस्थित हों। उन्होने बताया कि प्राय: यह देखा जा रहा है कि सोयाबीन उपार्जन केन्द्रों पर किसान भाई स्लॉट बुकिंग की निर्धारित तारीख से पहले ही अपनी उपज लेकर आ जाते है, जिससे उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था प्रभावित होती है। श्री यादव ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा राज्य के कई जिलों में आगामी 2-3 दिवस में मावठे एवं बारिश की संभावना बताई गई है। ऐसे में उपार्जन केन्द्र पर किसान की उपज मावठे व बारिश से खराब हो सकती है। अत: उपार्जन केन्द्र आते समय किसान भाई सावधानी बरतें।

182 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!