Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

गुमशुदा नाबालिक को 6 घण्टे में पुलिस ने किया दस्तयाब

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बालक को ६ घंटो में दस्तयाब कर परिजन के सुपुर्द किया है। जय शक्ति होम कालोनी निवासी राजेन्द्र राजपूत ने पुलिस को देर रात सूचना दी कि उनका नाबालिग बालक हर्ष वर्धन पिता राजेन्द्र राजपूत उम्र 15 साल घर से दोस्त के यहां जाने का कहकर रात्रि करीब 8.00 बजे घर से गया है, लेकिन तब से घर वापस नहीं आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तुरन्त रात्रि गश्त में लगे अधिकारी व कर्मचारियों की अलग-अलग टीम बनाकर तथा मीडिया ग्रुपो में गुमशुदा बालक की जानकारी देते हुए बालक की दस्तयाबी हेतु प्रयास शुरू किए गए। करीब 6 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग बालक हर्षवर्धन को घण्टा घर के पास चल रहे कवि सम्मेलन से दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह , रिपुदमन सिंह राजपूत, अमति बौरासी, वीरेन्द्र राजपूत, नीलेश, अभिषेक, हरप्रसाद और रामनरेश गुर्जर की अहम भूमिका रही।

380 Views
What do you think?

Leave a Reply