Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

गाडरापुर में नि:शुल्क रोग निदान शिविर संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आयुष ग्राम बिच्छापुर द्वारा गुरूवार को जिले के ग्राम गाडरापुर में नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि शिविर में होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोग अनुसार सलाह एवं उपचार किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को ‘प्रकृतिÓ एप के बारे मे जानकारी दी तथा उनके प्रकृति परीक्षण किए। शिविर में आहार-विहार, दिनचर्या-ऋतुचर्या एवं योग-प्राणायाम के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

584 Views
What do you think?

Leave a Reply