Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जिला विकास पुस्तिका के लिए मांगे सुझाव

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत हरदा जिले की विकास पुस्तिका तैयार की जा रही है। इस पुस्तिका में हरदा जिले का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, औद्योगिक विकास, कृषि विकास सहित सभी विषयों की जानकारी शामिल की जाएगी। गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला विकास पुस्तिका के लिए उपस्थित जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, सिराली नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनिता अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष खिरकिया श्रीमती रानू दशरथ पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा ने बताया कि वर्ष 2047 के लिए जिले के विकास की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य जिला विकास पुस्तिका तैयार की जा रही है। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को विकास पुस्तिका के लिए अपने विभाग की अद्यतन जानकारी आज ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

381 Views
What do you think?

Leave a Reply