Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

गणितज्ञ निवास रामानुजन की जयंती सप्ताह का आयोजन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा में विश्व विख्यात गणितज्ञ निवास रामानुजन की जयंती सप्ताह के अवसर पर 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण सिकरवार के मार्गदर्शन में गणित दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें रामानुजन की जीवनी, गणित के क्षेत्र में उनका योगदान, शिक्षा दीक्षा के बारे में श्रेया, शिवानी परते, सानिया, निशिका द्वारा बताया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने गणित, त्रिकोणमिति, बीजगणित और श्री रामानुजन के जीवन चरित्र से संबंधित चार्टस का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी व्हीके विछोतिया ने अपने व्याख्यान में गणित के साथ मानव जीवन में अंतर्संबंध प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को गणित का महत्व बताया। कार्यक्रम में कला संकाय की विभागाध्यक्ष धीरा शाह ने इतिहास का गणित के साथ अंतरसंबंध को स्पष्ट करते हुए विद्यार्थियों को गणित का महत्व बताया। कार्यक्रम में एनएसएस के अधिकारी डॉ.सीपी गुप्ता ने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन विश्व के वैज्ञानिकों से लगभग 83 वर्ष पूर्व 1919 में ही मॉक थीटा फंक्शन प्रस्तुत करके चौंका दिया था, आज इसी फंक्शन का उपयोग करके न केवल कैंसर जैसी घातक बीमारियों का इलाज किया जा रहा है, बल्कि ब्लैक होल को समझने में भी सहायक हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.संगीता बिले ने कहा कि श्री रामानुजन ने 3884 प्रमेय प्रस्तुत करके चौंका दिया था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासकीय अधिकारी वीके विछोतिया, डॉ.राकेश परस्ते, डॉ.संगीता बिले, डॉ.धीरा शाह, डॉ.निर्मला डोंगरे, डॉ.रश्मि सिंह, डॉ.सीपी गुप्ता, डॉ.धर्मेंद्र कोरी, डॉ.रवि व्यास, मनीष परसाई, डॉ.वंदना मगरदे, डॉ.शितिका वरकले, पारसनाथ बेले आदि उपस्थित रहे।

558 Views
What do you think?

Leave a Reply