Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

कवि माणिक वर्मा की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 21 दिसंबर को

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अंतराष्ट्रीय कवि, व्यंग्यकार माणिक वर्मा की स्मृति में 21 दिसंबर शनिवार को रात्रि 8 बजे से स्थानीय बड़ा मन्दिर चौक पर कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। हास्य कवि सम्मेलन के आयोजक राजकुमार वर्मा ने बताया कि कवि सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ कवि एवं कुशल मंच संचालक सत्यनारायण सत्तन करेंगे। हास्य व्यंग्यकार की स्मृति में होने वाले कवि सम्मेलन में गुरु सक्सेना सांड नरसिंहपुरी, ओज कवि कमलेश राजहंस, डॉ.अनुसपन श्रंृगार रस, व्यंग्यकार राजेन्द्र गट्टानी, गीतकार अशोक चारण, संजय खत्री, मुकेश शांडिल्य हास्य रस, वंदना वर्मा दुबे श्रृंगार रस एवं बाल कवि दुहित गौर अपनी कविताओं से शीतल पवन के साथ ठहाकों से गुदगुदाएंगे। शिरीष अग्रवाल ने बताया कि शीत लहर को देखते हुए कार्यक्रम ठीक 8 बजे प्रारंभ हो जाएगा। कवि सम्मेलन में महिलाओं के लिए बैठक व्यवस्था विशेष रहेगी।

1,077 Views
What do you think?

Leave a Reply