Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पूर्व मंत्री ने खिलाड़ियों को खेल किट, ट्रैक सूट वितरित किए

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय खो-खो 17 वर्ष बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या उत्तरप्रदेश में 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसका प्री नेशनल कोचिंग कैंप हरदा में 14 से 18 दिसंबर तक आयोजित किया गया। केम्प में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कोचिंग केम्प के समापन अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल , भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी, डीपीसी बलवंत पटेल, प्रहलाद पटेल, नितेश बादर, शासकीय आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य विजय अग्रवाल ने उपस्थित खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश की खेल किट एवं ट्रैक सूट देकर शुभकामना दी। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी भीम सिंह विशेला, रामनिवास जाट, राजेश त्रिपाठी, मोनिका मेहता, प्रीता पटेल, भूपेंद्र तोमर, बसंत राजपूत, सौरभ तिवारी, नीरज लाठी, पुरुषोत्तम झिझोरे, निखिल चंद्रवंशी, आनंद तिवारी सचिन बरकड़े, तरुण लुनिया, दर्शन खोरे, नितिन रामकुचे, आयुष उइके आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की खो खो टीम में बालक वर्ग में हरदा जिले के तीन खिलाड़ी तनिश मालवीय, रुद्र वर्मा एवं पवित्र पाराशर व बालिका वर्ग में दो खिलाड़ी पूर्णिमा गुर्जर एवं सृष्टि लाहौरे मध्यप्रदेश दल में प्रतिनिधित्व करेगी।

225 Views
What do you think?

Leave a Reply