Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

पीएमएफएमई योजना की मदद से प्रमोद ने शुरू की नूडल्स निर्माण इकाई

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। उद्यानिकी विभाग की ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनाÓ के तहत हरदा जिले के खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम बावड़िया निवासी प्रमोद सिंह राजपूत ने कुरकुरे नूडल्स निर्माण इकाई शुरू की है। सहायक संचालक विजय सिंह ने बताया कि प्रमोदसिंह पुत्र भगवानसिंह निवासी ग्राम बावडिया विकासखंड खिरकिया को इसके लिए उद्यानिकी विभाग से 6 लाख रूपये की मदद दी गई है, जिसमें 2 लाख 10 हजार रूपये का अनुदान भी दिया गया है। बुधवार को कलेक्टर आदित्य सिंह जब अपने भ्रमण के दौरान बावड़िया जनकल्याण शिविर में पहुँचे तो प्रमोद ने कलेक्टर श्री सिंह से अपनी नूडल्स निर्माण इकाई दिखाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने बावड़िया में नूडल्स निर्माण इकाई देखी और इसके लिए प्रमोद सिंह को शुभकामनाएं दी।

210 Views
What do you think?

Leave a Reply