Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कार से बाईक टकराने पर कार मेें की तोड़फोड़

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को शाम करीब ७ बजे छिपानेर रोड स्थित होटल हवेली के पास पेट्रोल पम्प के सामने सड़क पर कार पलटाने के दौरान एक बाईक कार से टकरा गई। जिसके बाद बाईक सवार दो लोगों ने अपने साथियों को बुलाया और कार में तोड़फोड़ कर दी। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार में तोड़फोड़ करने वालों को पकड़कर थाने ले आई। बताया जा रहा है कि बाईक सवार और कार में तोड़फोड़ करने वाले घटना स्थल के सामने स्थित कालोनी के ही रहने वाले हैं। वहीं कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।

300 Views
What do you think?

Leave a Reply