Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

सुमित भुसारे का समूह रहा रस्साकसी में प्रथम

2 min read
Text Size:

 

–रस्साकसी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन  

अनोखा तीर, हरदा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत पोर्टल हरदा एवं नेहरू युवा केंद्र हरदा के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक हरदा के आदर्श महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम डॉ.रुबीना अली, संदीप खरे, महेंद्र सोलंकी, योगिता गौर के आतिथ्य में जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी के मार्गदर्शन में और मयंक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में खो खो, रस्साकसी, 100 मीटर और 200 मीटर, दौड़ एवं गोला फेंक (महिला पुरुष) का आयोजन किया गया।

रस्साकसी में प्रथम स्थान सुमित भुसारे समूह का रहा, खो-खो में प्रथम स्थान रक्षा डोंगरे समूह का रहा अन्य प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रुबीना अली मैडम ने कहा की खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निकालने के लिए नेहरू युवा केंद्र ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है जो सराहनीय है। श्रीमती मोनिका चौधरी ने कहा कि प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में एनवायके की अहम भूमिका। माय भारत की विस्तृत जानकारी ऋषभ बैरागी ने देते हुए कहा कि इन प्राचीन खेलों के मध्यम से हम शारीरिक वह मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सोलंकी ने व आभार संदीप कुमार खरे ने व्यक्त किया।

318 Views
What do you think?

Leave a Reply