Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

विद्यार्थियों को एड्स के प्रति किया जागरुक

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा में प्राचार्य विजय अग्रवाल के अध्यक्षता में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक करने हेतु रेड रिबन क्लब की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। उसी तारतम्य में आज गतिविधियों के समापन कार्यक्रम एवं विजेता विद्यार्थी का पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि एड्स किन किन कारणों से फैलता हैं और इससे कैसे बचा जाए। कार्यक्रम की संयोजक एनएसएस प्रभारी डॉ.सोनिका बघेल ने गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। संचालन शिवम कुशवाह द्वारा किया गया आभार क्रीड़ा अधिकारी भारती चंदेल द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

390 Views
What do you think?

Leave a Reply