–नार्मदीय ब्राह्मण धर्मशाला में इंदौर महापौर का हुआ स्वागत
अनोखा तीर, हरदा। नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में गुरुवार को इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत समारोह रखा गया। इस दौरान अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अनिल शर्मा, नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी किशोर शुक्ला, महामंत्री संदीप पाराशर मंचासीन रहे। स्वागत भाषण मुख्य ट्रस्टी किशोर शुक्ला ने दिया। इसके बाद हरदा, टिमरनी, खिरकिया, सिवनी सहित आसपास की इकाइयों ने महापौर भार्गव का शाल, श्रीफल, पुष्पहार से भव्य स्वागत किया। इस दौरान समाजसेवी अशोक नेगी,क पिल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्यमित्र भार्गव ने अपने आगमन के प्रयोजन के बारे में कहा कि आगामी 11 एवं 12 जनवरी को नार्मदीय ब्राह्मण समागम में उपस्थित होने का आमंत्रण देने आया हूं। यह संस्कृति एवं प्रगति का संगम है जहां नर्मदा संरक्षण, समाज उत्थान विषय पर विचार विमर्श होगा। आयोजन में देश विदेश से पधारे नार्मदीय ब्राह्मण समाज के बंधु उपस्थित रहेंगे। इस दौरान ज्योतिर्मय शुक्ला सहित महिलाओं की प्रस्तुति सराही गई। कार्यक्रम में आभार ट्रस्टी नवनीत पाराशर ने व्यक्त किया ,संचालन आशीष साकल्ले ने किया। इस दौरान ट्रस्टी अचला गुहा सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।
राष्ट्रवादी नार्मदीय ब्राह्मण समाज का समागम नर्मदा संरक्षण का देगा संदेश
आगामी 11 एवं 12 जनवरी को आयोजित नार्मदीय ब्राह्मण समाज के बंधुओं का संस्कृति एवं प्रगति का यह समागम देश एवं समाज उत्थान के लिए महती भूमिका अदा करेगा।आयोजन के दौरान मां नर्मदा के विराट स्वरूप की झांकी प्रस्तुत की जाएगी, वहीं मूर्ति स्थापना भी होगी। वर्तमान में नर्मदा संरक्षण परम आवश्यक है, यह बात गुरुवार को होटल बागवान पैलेस में आयोजित पत्रकारवार्ता में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कही। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा नर्मदा संरक्षण के लिए जागृति आवश्यक है। युवाओं में बेरोजगारी की समस्या को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि युवा नौकरी की तलाश न करें, स्वयं के व्यवसाय स्थापित करने की सोचे। इस दौरान मुख्य ट्रस्टी किशोर शुक्ला, ट्रस्टी शैलेंद्र जोशी, नवनीत पाराशर सहित उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 46