Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस अधीक्षक का शहर में पैदल मार्च लगातार जारी

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर अकुंश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे लगातार शाम होती ही पुलिस टीम के साथ शहर में पैदल मार्च करते नजर आ रहे है। पुलिस अधिक्षक का लगातार शहर में किया जा रहा पैदल मार्च चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यह जिले में पहले ऐसे एसपी है जो स्वयं सड़कों सहित रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड और कालोनियों में पैदल मार्च कर रहे है। मार्च के दौरान लोगों तथा व्यापारियों से चर्चा कर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधिक गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की चर्चा भी की जा रही है। गुरूवार को भी शाम होते ही पुलिस अधिक्षक पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च पर निकले।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में देर रात्रि की पेट्रोलिंग कर मुख्य चौराहों,बाजार,धार्मिक स्थान, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों को चैक करते हुए अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही शराब दुकानों के आस-पास , होटल,ढाबों,लॉज में भी चैकिंग की जा रही है। गश्त के दौरान अवैध रूप से जमाबड़ा कम करने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां न हो इसकी समझाइस दी गई। इसके अतिरिक्त शराब दुकान के आस-पास बैठकर शराब पीने वालो को आवश्यक हिदायत देकर वहां से जाने को कहा गया। बाहर से आकर रूके लोगों, फेरी बालो को चेक किया गया । उनके द्वारा थाने में मुसाफिरी दर्ज कराई गई है या नही कितने लोग है कहां-कहां जाते है, क्या करते है इत्यादि बिन्दुओं पर की तस्दीक की गई । हरदा पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply