Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

टाइगर का शव मिलने से वन विभाग की टीम में मची

2 min read
Text Size:

 

– पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा खुलासा

अनोखा तीर, सिवनी मालवा। बनापुरा वन परिक्षेत्र में एक टाइगर का सब मिला है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब वन विभाग को एक शेर की सूचना मिली। जिसके बाद वन विभाग की टीम पहुंची और शेर को देखकर पहले तो शुरुआत में घबरा गए, लेकिन जब बहुत देर तक शेर ने कोई हलचल नहीं की तो उन्होंने देखा कि उसकी मौत हो गई है। पूरे मामले की वन विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है। टाइगर का शव लगभग तीन दिन पुराना बताया गया है। जिसकी सूचना वन विभाग की टीम को बुधवार को मिली। टाइगर की मौत की पुष्टि करते हुए एपीसीसीएफ एल कृष्णमूर्ति ने कि बताया कि वन विभाग के बानापुरा रेंज में टाइगर के मौत की जानकारी लगते ही फॉरेस्ट अफसर पर मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि टाइगर की मौत शिकार से हुई या सामान्य बीमारी से, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही वन विभाग पता पाएगा। ज्ञात हो कि बानापुरा से करीब 45 किमी दूर है बंसपानी का जंगल है। मामले में वन विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। डीएफओ का कहना है कि बाघ को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

218 Views
What do you think?

Leave a Reply