सुहागमल पवार ने अभा बिश्नोई युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पिछले सात वर्षों से अधिक समय से अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे नीमगांव निवासी सुहागमल पवार ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण धारणिया को संबंधित त्यागपत्र में पवार ने लिखा है कि अभा बिश्नोई युवा संगठन मप्र टीम का गठन हुआ तब से लेकर आज तक आप सभी के सहयोग एवं सम्मान के लिए हमेशा आपका ऋणी रहूंगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण धारणिया, मप्र के संरक्षक व मार्गदर्शक अजय कुमार खोड राजाजी, राष्ट्रीय सचिव गौरव बिश्नोई, प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजलाल बेनीवाल ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य करने के लिए अवसर प्रदान किया। संगठनात्मक गतिविधियों में समय नहीं दे पाने के कारण युवा संगठन मध्य प्रदेश की संपूर्ण कार्यकारिणी को भंग करते हुए अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे रहा हूं।

313 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!