Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

प्रथम नगर आगमन पर इन्दौर महापौर का राजपूत समाज ने किया स्वागत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार महाराणा प्रताप कालोनी स्थित स्व. चैनसिंह मौर्य स्मृति राजपूत धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें इन्दौर महापौर पुष्पमित्र भार्गव का समाज के लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर शाल और और श्रीफल देकर स्वागत किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महोपौर भार्गव सहित कपिल मंचासीन कपिल शर्मा, अनिल शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रबल भार्गव, दिलीप सिंह निकुंज एवं दर्शन सिंह गेहलोद द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महापौर भार्गव द्वारा अपने उदबोधन में क्षत्रिय एवं राजपूतों को इन्दौर में अपनी सेवा प्रदान करने तथा स्वागतकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजपूत परिषद के अध्यक्ष प्रकाश सावनेर, वरिष्ठ समाज सेवी राधेश्याम गहलोद, करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुशिल सिंह राजपूत, वरिष्ठ सिविल इंजीनियर दयाराम चौहान, विरेन्द्र सिंह तोमर, लक्ष्मण सिंह राजपूत, टिमरनी भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय सिंह सावनेर, गोपाल सिंह गहलोद, जिला राजपूत परिषद के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तोमर, दानदाता एवं वरिष्ठ समाज सेवी भगवान सिंह सूरमा, भगवान सिंह सोलंकी, शेरसिंह मौर्य, अजय सिंह राजपूत आदि समाज के लोग उपस्थत रहे।

312 Views
What do you think?

Leave a Reply