विद्यार्थियों को फाइनेंशियल सपोर्ट, सीड मनी फंड स्कीम के बारे में बताया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कैरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ के तत्वाधान में शनिवार को महाविद्यालय में महिला उद्यमिता शासकीय योजनाएं एवं नीतियां विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भोपाल नूतन कॉलेज में पदस्थ समाजशास्त्र की प्राध्यापिका डॉ.माधवी लता दुबे रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.शालिनी सक्सेना ने की। कार्यक्रम प्रभारी डॉ.आशा वर्मा एवं डॉ.सुषमा जैन थी। मुख्य अतिथि के स्वागत कार्यक्रम के पश्चात प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.आशा वर्मा ने विषय विवरण के साथ स्टार्टअप 2024 के महत्वपूर्ण बिंदु बताएं बताते हुए विद्यार्थियों को फाइनेंशियल सपोर्ट एवं सीड मनी फंड स्कीम के बारे में बताया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सफल उद्यमियों की प्रेरक कहानियां से उत्प्रेरित किया एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता माधवी लता दुबे ने विद्यार्थियों को महिला उद्यमिता स्टार्टअप की योजनाएं एवं क्रियान्वयन लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों की जानकारी देकर महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.एकता पाल एवं आभार प्रदर्शन डॉ.स्मिता वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ.राजेश श्रीवास्तव, डॉ.सुधांशु द्विवेदी, डॉ.हेमलता वर्मा, डॉ.बीपीएस गौर, डॉ.आशा वाधवानी, डॉ सरताज एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 258

Leave a Reply

error: Content is protected !!