विश्व एड्स दिवस पर निकाली साइकिल रैली  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित हुआ

अनोखा तीर, हरदा। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर ग्राम गवासेन से बोरी तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर आदित्य सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया और इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह भी साइकिल रैली में शामिल हुए। साइकिल रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एच.पी. सिंह, डॉ. ममता जीवने एवं स्वास्थ्य, राजस्व व वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम बोरी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में 46 लोगों की शुगर, डायबिटीज एवं बीपी की जांच की गई एवं उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई।

 

Views Today: 2

Total Views: 336

Leave a Reply

error: Content is protected !!