अनोखा तीर, हरदा। जिले में कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा तहसील टिमरनी अन्तर्गत अवैध उत्खनन और परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम छिदगांव मेल की गंजाल नदी में जान डियर ट्रेक्टर मे रेत का अवैध उत्खनन कर रेत भरते हुए पाया गया। ट्रेक्टर को चालक सन्तोष पिता सुगनलाल तंवर निवासी छिदगांव मेल तहसील टिमरनी से जप्त कर थाना टिमरनी मे खड़ा कराया गया। इसके अलावा हरदा से छिपानेर रोड पर भ्रमण के दौरान फोरलेन बायपास के पास बिना नम्बर के पावरटेक ट्रेक्टर द्वारा रेत का अवैध परिवहन पाया गया, ट्रेक्टर को चालक भागवत पिता गोकुल प्रसाद निषोद निवासी अजनई तहसील हंडिया से जप्त कर थाना कोतवाली हरदा में खडा किया गया। इस प्रकार रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में संलग्न एक-एक ट्रेक्टर टिमरनी और हरदा में खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया है। इन दोनों वाहनो पर गौण खनिज नियमों के तहत कारवाई प्रस्तावित की जाएगी। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।
Views Today: 2
Total Views: 380

