अनोखा तीर, हरदा। उल्लास नव भारत साक्षरता अंतर्गत आज जिला सह समन्वयक साक्षरता मुकेश शर्मा और जनशिक्षा केंद्र हंडिया से जनशिक्षक अनूप शर्मा, रामविलास कर्मा और संकुल सह समन्वयक अरविंद जसवाल द्वारा ग्राम पंचायत सागौन के ग्राम सीगोंन एवं हृदय अभियान में चयनित ग्राम बड़ी मैदा में असाक्षरों की चौपाल आयोजित की गई। जिसमें असाक्षरों की सामाजिक चेतना केंद्र की अवधारणा समझाई गई एवं पठन पाठन की जानकारी ली गई। ग्रामों में अभी तक किए गए सर्वे, शेष असाक्षर एवं अभी तक की परीक्षाओं में सफल हुए नवसाक्षरों की अंकसूची प्राप्ति की पुष्टि की गई। सामाजिक चेतना केंद्र के नियमित संचालन आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली गई। साथ ही ग्राम में आठवीं उत्तीर्ण पर नौवीं दसवीं फेल, शाला त्यागियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इन छात्र छात्राओं को उल्लास नव भारत साक्षरता में अक्षर साथी बनने के लिए प्रेरित किया गया। वैसे तो शिक्षित व्यक्ति कोई भी किसी भी उम्र का अक्षर साथी बना सकता है। यदि आप सामाजिक चेतना केंद्र में नहीं आ सकते हैं तो अध्ययन केंद्र या अपने घर में शिक्षक द्वारा ही पढ़ाया जाएगा या मोहल्ले में अक्षर साथी कार्य जाएगा। आप अपनी सुविधा के अनुसार समय स्थान का चयन कर सकते है और अक्षर साथी का दोनों ग्राम में घर घर जाकर अक्षर साथी नियुक्त एप पर किया ओर पढ़ने की पद्धति बताई गई। असाक्षरों का पंजीयन की जानकारी दी गई। जिसमें अक्षर साथी के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। ग्राम में आंगनवाड़ी सहायिका अंगूरी को अक्षर साथी नियुक्त किया गया ओर सीगोंन से कृपा को अक्षरसाथी नियुक्त किया गया। अनुसूचित जन जाति के युवाओं के लिए भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना आठवीं 18 वर्ष से 45 वर्ष टंटायामामा आर्थिक कल्याण योजना की जानकारी दी गई, जिसे कक्षा आठवीं उत्तीर्ण वाले 18 वर्ष से 55 वर्ष वालों को योजना का लाभ मिलेगा।
Views Today: 4
Total Views: 362

