अनोखा तीर, हरदा। हम होंगे कामयाब अभियान के तहत जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम व जागरूकता के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को बालिका क्रिकेट कप का आयोजन स्थान कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के सामने ग्राउंड पर लाड़ली टीम एवं सुकन्या टीम के बीच आयोजित किया गया। सुकन्या टीम की कप्तान सुश्री मोनिका उइके ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। लाड़ली टीम ने 6 ओवर में 5 विकेट पर कुल 70 रन बनाए। लाड़ली टीम की कैप्टन स्वाति ढाका ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। जवाब में सुकन्या टीम द्वारा कुल 4 ओवर में 2 विकेट खोकर ही मैच को जीत लिया। सुकन्या टीम की ओर से राधिका मर्सकोले ने सर्वाधिक 42 रन बनाए व 1 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास हरदा शहरी सुश्री भारती भल्लावी ने सुकन्या टीम की कैप्टन मोनिका उइके को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का मोनो और स्लोगन लिखे ट्राफी से सम्मानित किया। जबकि खेल विभाग से जिला समन्वयक सलमा खान ने द्वितीय पुरस्कार लाडली टीम की कैप्टन स्वाति ढाका को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मोनो एवं स्लोगन लिखी ट्राफी से सम्मानित किया गया।

Views Today: 2
Total Views: 322

