–मानव श्रंृखला और कैंडल मार्च निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
अनोखा तीर, हरदा। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल और जीपी माल पर कैंडल मार्च निकालकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एचपी सिंह की अध्यक्षता में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में हरदा जीपी मॉल और जिला अस्पताल शाम को मानव श्रृंखला एवं कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया गया। इस दौरान डॉक्टर मृत्युंजय गहलोत नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, डॉक्टर अशोक कुमार जाट , आईसीटीसी विभाग से काउंसलर संजय ढाका, लैब टेक्नीशियन राजेश , काउंसलर सरिता एवं समग्र प्रोजेक्ट से सीएससी कोऑर्डिनेटर उमेश इपाचे, हेल्थ प्रमोटर संजय भैसारे तथा टी प्रोजेक्ट से अनिल उपस्थित रहे। जिन्होंने एड्स की रोकधाम के प्रति लोगों को जागरूक किया।
Views Today: 2
Total Views: 156


