अनोखा तीर, हरदा। रविवार की सुबह एक ७५ वर्षीय बुजुर्ग को सांप ने कांट लिया। जिसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल में उपचार हेतु लेकर आए। प्राप्त जानकारी के अुनसार रविवार सुबह करीब ८ बजे हीराला पिता टीकाराम कतिया उम्र ७५ को खेत में सांप ने कांट लिया। जिसके बाद ग्रामीण उसे जिला अस्पताल में उपचार हेतु लेकर आए। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ एक फार्महाउस पर रहते है और फार्म हाउस की देखरेख् का कार्य करते है। पत्नी मायके गई हुई है। रविवार सुबह जब वह शौच करने के लिए शौचालय का दरवाजा खोला तो उनके बाएं हाथ पर एक सांप ने काट लिया। बुजुर्ग ने अपनी शरीर पर गर्म कपड़े पहने हुए थे। जिस कारण सांप के दांत हाथ पर ज्यादा नहीं लगे। सूचना पर आस-पास के ग्रामीण लोगों ने उन्हें जिला अपस्पताल में भर्ती कराया जहां बुजुर्ग का उपचार किया जा रहा है। वही बुजुर्ग की हालत में सुधार है। बुजूर्ग के दो बेटे है एक गांव पर ही रहता है जबकि एक बेटा अपने परिवार सहित दूसरे गांव में रहने चला गया है। बुजुर्ग अपना जीवन यापन करने के लिए फार्म हाउस की चौकीदारी का काम करते है। वही बुजुर्ग को कम सुनाई देता है।





