विद्युत विभाग की मनमर्जी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

डेढ़ माह से कम वोल्टेज मिलने से ग्रामीण परेशान

-ग्रामीण दिन भर और देर रात तक बदलते रहते है फेस

अनोखा तीर, हरदा। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में बिजली को लेकर खासी परेशानी देखने को मिल रही है। वहीं सरकार का २४ घंटे बिजली देेने के वादे पर विभाग के कर्मचारी-अधिकारी पलिता लगा रहे है। कई गांव में दिनभर और देर रात तक ग्रामीण कम वोल्टेज मिलने से बिजली के खंबों पर फेस बदलते रहते है। दिन में कम वोल्टेज के कारण जरूरी उपकरण नहीं चल पाते तो वही रात में कम वोल्टेज होने के कारण अंधेरा पसरा रहता है। बार-बार वोल्टेज के कम-ज्यादा होने से इलेक्ट्रिक उपकरण भी खराब हो रहे है। ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग उदासिन बना हुआ है और समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। जिला मुख्यालाय के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यह समस्या करीब डेढ़ महिने से जस की तस बनी हुई है। मझली फीडर से जुड़े गांवों में यह समस्या अधिकतर सामने आ रही है। गांव सन्यासा, इकडालिया, गोगिया, घोड़ाकुंड और गाग्याखेड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि बीते डेढ़ माह से दिन और रात में कम वोल्टेज मिलने से ग्रामीणों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस संबंध में लाइनमेन को शिकायत भी की गई लेकिन इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है। ग्रामीणों की परेशानी से विद्युत विभाग को कोई सरोकार नहीं है।

तीन फेस बिजली २४ घंटे देने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि सरकार २४ घंटे बिजली देने का दावा करती है। लेकिन मझली फीडर से जुड़े सन्यासा, इकडालिया, गोगिया, घोड़ाकुंड और गाग्याखेड़ी गांव में बमुश्किल बिजली दो से तीन घंटे रहती है। हर समय कभी भी कटौती कर दी जाती है और बाकी समय वोल्टेज ना के बराबर रहता है। नियम अनुसार तीन फेश बिजली मिलनी चाहिए लेकिन दो फेश बिजली भी ठीक से नहीं मिल पा रही है। कम वाल्टेज के कारण कई कार्य नहीं हो पाते है, वही रात के समय गांव में अंधेरा पसरा रहता है। अंधेरा होने से ग्रामीण क्षेत्र में चोरियां होने का भी भय बना रहता है। विद्युत विभाग से हमारी मांग है कि अन्य स्थानों की तरह हमें भी तीन फेश बिजली २४ घंटे दी जाए।

Views Today: 2

Total Views: 184

Leave a Reply

error: Content is protected !!