Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

विश्व मधुमेह दिवस पर सायकल चलाकर देंगे स्वस्थ रहने का संदेश

1 min read
Text Size:

 

–वनांचल के गवासेन से बोरी तक निकलेगी सायकल रैली

अनोखा तीर, हरदा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देने, स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार करने, गांव गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए हरदा जिला कलेक्टर आदित्य सिंह लगातार प्रयास कर रहे हैं। आज १ दिसंबर को विश्व मधुमेह दिवस पर सायकल रैली निकाल कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मधुमेह जैसी बीमारी से दूर रहने का संदेश देने कलेक्टर श्री सिंह वनांचल के गवासेन से बोरी तक सायकल चलाएंगे। इस यात्रा में अन्य सायकल चालक भी शामिल होंगे व मधुमेह से बचाव का संदेश पट्टिका लगाकर देंगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वनग्राम बोरी में शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच की जाएगी और जनहितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी सिंह ने बताया कि मधुमेह के प्रति जागरूकता लाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर नियमित जांच सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा की जाती है। राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम स्तर पर ही दवा की उपलब्धता भी की गई है। विदित हो कि गंभीर रोगों के प्रति आमजन में जागृति लाने के लिए प्रतिवर्ष एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस और विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।

194 Views
What do you think?

Leave a Reply