Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

08 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को थाना सिविल लाईन पुलिस के द्वारा ब्राउन शुगर के विरूद्ध कार्यवाही की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो एक काले रंग की नीले पट्टेदार पल्सर मो.सा. बिना नंबर की जिसके दोनों ओर नंबर प्लेट नहीं है। जिसने भूरे रंग की हुडी पहने हुये है। जो पुलिस लाईन के पीछे वाले कच्चे रास्ते पर खडा है। सूचना पर पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर युवक से पुछताछ की जिसमें उसने अपना नाम हरिओम कलम उर्फ अंकित राजपूत पिता मूरतसिंह राजपूत उम्र 24 साल निवासी रिजगांव का होना बताया। तलाशी लेने पर उसके बाएं पैर के मोजे में एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें रखे भूरे रंग का पदार्थ था जिसे देखा जो ब्राउन रंग का पदार्थ दिखाई दिया। जिसकी जांच करने पर ब्राउन शुगर होना पाया गया। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर रिमांड में लिया गया है। महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान, उनि मनोज दुबे, प्र.आर. प्रवीण रघुवंशी, आर. राहुल वर्मा, प्रदीप मालवीय, उमेश पवार, सुनील शर्मा, सैनिक संतोष ओझा की रही।

609 Views
What do you think?

Leave a Reply