Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

युवती को गोली मारी शहर में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सिवनी मालवा। बानापुरा की एक युवती को अज्ञात युवक ने गोली मार दी। जिसके बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार देर रात लोगों की भीड़ लग गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी डॉक्टर मेहता ने बताया कि युवती को पेट में गोली लगी है। कुछ लोग युवती को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जिसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं उक्त मामले में पुलिस ने यह भी नहीं बता पा रही कि युवती को गोली किसने मारी और किसने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस को हमलावरों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व लोकेशन के आधार पर आरोपियों को फरार बताया जा रहा है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन अभी खुलासा नहीं किया।

334 Views
What do you think?

Leave a Reply