अनोखा तीर, हरदा। खो-खो कल्याण संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 43वी जूनियर राज्य स्तरीय बालक बालिका खो खो प्रतियोगिता 16 नवंबर से 18 नवंबर तक जबलपुर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन होना है। चयनित टीम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। कोच मोनिका मेहता और चयन समिति द्वारा जिले की टीम का चयन 7 नवंबर को नेहरू स्टेडियम मैदान पर 3 बजे से रखा गया है।
148 Views

