Skip to content
Friday, 16 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश सीहोर सुर्खियाँ

दिग्विजय की कार्तिकेय को सलाह- मैं 10 साल मुख्यमंत्री रहा लेकिन इस प्रकार की भाषा का उपयोग नहीं किया

2 min read
Text Size:


कार्तिकेय का बयान- गलती से भी कांग्रेस का विधायक आ गया तो एक ईंट नहीं लगेगी गांव में, मुखर हुई कांग्रेस


भैरुंदा/बुधनी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान के बयान पर कांग्रेस मुखर हो गई है। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कार्तिकेय को सलाह देते हुए लिखा है कि कार्तिकये अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो। अपने पिता शिवराज जी से सीखो। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिल कर भारत निर्माण में सहयोग करते हैं। 10 साल तक मैं मुख्य मंत्री रहा लेकिन मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी उपयोग नहीं किया आपके पिता गवाह हैं। पंचायत राज क़ानून में निर्माण काम करने के ज़िम्मेदारी सरपंच की होती है ना की विधायक की। और आप तो अभी ना सरपंच हैं ना विधायक। आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान है। यह मेरी राय है आप मानें ना मानें आप जानें। जय सिया राम। @BJP4India उल्लेखनीय है कि कार्तिकेय सिंह चौहान इस समय बुधनी विधानसभा उपचुनाव में सक्रिय है। इनके द्वारा अपने पिता के चुनाव की तरह यहां की कमान संभाल रखी है। बुधवार को वह भैरुंदा के रामाधीश पैलेस में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यदि उन्नीसा-बीसा होता है तो आप समझिए किसका नुकसान होगा। अपने पैरों पर हम क्यों कुल्हाड़ी मारे भाई, अपनी पोलिंग में गड़बड़ी कर हम क्यों अपनी इज्जत खराब करें। क्या हमको नहीं जाना हमारे मुख्यमंत्री जी के पास काम कराने के लिए, क्या हमको नहीं जाना आदरणीय कृषि मंत्री जी के पास काम कराने के लिए। बताइए जगदीश सरपंच जी कैसे कराएंगे आप काम, जवाब दीजिए मुझे। यदि उन्नीसा-बीसा हुआ तो हम कैसे जाएंगे हमारे नेताओं के पास काम कराने, कौन सी सड़क लेकर जाएंगे, अगर गलती से भी कांग्रेस का विधायक वैसे होने वाला नहीं है। लेकिन गलती से भी आ जाता है तो एक ईंट भी नहीं लगने वाली है किसी के गांव में विकास के लिए।

441 Views
What do you think?

गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल

All posts by गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल (34)

Leave a Reply