Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

गुल्लास व बाजनिया की उचित मूल्य दुकान हेतु 25 नवम्बर तक करें आवेदन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि टिमरनी अनुविभाग ग्राम पंचायत गुल्लास व बाजनिया के लिये खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए हंै। उन्होने बताया कि इसके लिये उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी के साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह अपने क्षेत्र में तथा संयुक्त वन प्रबन्धन की समितियां आवेदन कर सकती है। यह आवेदन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट ‘राशन मित्रÓ पर किये जा सकते हैं।

262 Views
What do you think?

Leave a Reply