Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

लटेरी में निगम क्षेत्र की 52.300 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण, लगाई थी बागड़

1 min read
Text Size:

गणेश पांडे, भोपाल। वन विकास निगम के संभागीय प्रबंधक तरूण कौरव ने विदिशा प्रशासन की मदद से लटेरी के मुरारिया, जगतपुर, नैनवास और बरखेड़ा घोषी गांव में अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणकारियों ने करीब 52 हेक्टेयर जमीन पर खेती के लिए बागड़ लगा दी थी। इसके अलावा नटेरन के गुरोद और विदिशा शहर के वार्ड नंबर 2 जतरापुरा में भी अतिक्रमण हटाया गया। गौरतलब है कि कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने राजस्व और वन भूमि में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया है। खास बात ये है कि कलेक्टर खुद प्रत्यक्ष रूप से अतिक्रमण हटाने के कामों की मानीटरिंग कर रहे हैं। मप्र राज्य वन विकास के संभागीय प्रबंधक तरूण कौरव ने बताया कि विदिशा, रायसेन परियोजना मंडल के परियोजना परिक्षेत्र उत्तर लटेरी के कक्ष क्र.पीएफ क्रमश: 351, 355 एवं 356 से कुल 52.300 हेक्टेयर वन क्षेत्र पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है। जेसीबी और ट्रैक्टर से करीब 100 लोगों की टीम ने अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण से विमुक्त कराई गई भूमि की वेल्यू लगभग आठ करोड़ रुपए है।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply