रेत के अवैध परिवहन करते ट्रेक्टर जप्त

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही जारी है। जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि बुधवार को खनिज विभाग के दल ने हंडिया तहसील क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन की जांच की। जांच के दौरान हनुमान टेकरी पचौला मे बिना नम्बर के फार्मट्रेक कम्पनी के ट्रेक्टर द्वारा बिना अभिवहन पास के रेत का परिवहन करते पाया गया। ट्रेक्टर को चालक जयनारायण पिता बिहारी लाल केवट निवासी सीगोन तहसील हंडिया से जप्त कर थाना हंडिया में खड़ा करवा दिया गया है।

125 Views

Leave a Reply