जिला स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए रासेयो स्वयंसेवकों का हुआ चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय सेवा योजना हरदा द्वारा नगर के हरदा डिग्री कॉलेज में जिला स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए स्वयंसेवकों का चयन किया गया। यह चयन प्रक्रिया जिला स्तर पर संपन्न हुई। जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, हरदा डिग्री कॉलेज, शासकीय आदर्श महाविद्यालय, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, हरदा आदर्श महाविद्यालय (प्राइवेट) आदि के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने चयन प्रक्रिया के निर्धारित मापदंडों को पूर्ण किया। जिसमें सर्वप्रथम उनके शिविर के प्रमाण पत्रों की जांच तत्पश्चात सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता का परीक्षण एवं परेड मुख्य थीं। जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया स्वामी विवेकानन्द शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले की अध्यक्षता एवं हरदा डिग्री कॉलेज के संचालक डॉ. गिरीश सिंहल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। चयन समिति में सदस्य के रूप में रासेयो जिला संगठक सत्येन्द्र सिंह परिहार, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानन्द शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नोडल एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीपी गुप्ता, एनसीसी प्रभारी लेफ्टीनेंट कपिल कुमार दुबे, डॉ. मनोरमा चौहान, सहयोगी के रूप में कायक्रम अधिकारी डॉ. सोनिका बघेल, दिनेश मेहरा, तपिश सोलंकी, डॉ. राजेन्द्र नागले इत्यादि उपस्थित रहे। चयन समिति ने चार स्वयंसेवकों एवं तीन स्वयंसेविकाओं का चयन किया। जिले स्तर पर चयन के बाद सभी रासेयो स्वयंसेवक बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में जाकर हरदा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना मध्य प्रदेश द्वारा चयनित स्वयंसेवक 26 जनवरी 2025 को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 394

Leave a Reply

error: Content is protected !!