चार दिन बंद रहेगा उपज नीलामी कार्य

अनोखा तीर, हरदा। जिले की हरदा, टिमरनी, खिरकिया, सिराली कृषि उपज मंडी में १० अक्टूबर से १३ अक्टूबर तक चार दिन उपज नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी सचिव ने बताया कि 10 एवं ११ अक्टूबर को अष्टमी अवकाश, 12 को दशहरा एवं 13 अक्टूबर को रविवार का अवकाश होने के कारण नीलमी कार्य बंद रहेगा। उन्होंने किसान बंधुओं से उक्त अवधि में अपनी उपज मंडी प्रांगण में विक्रय हेतु न लाने की अपील की है।

225 Views

Leave a Reply