आईटीआई में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 14 अक्टूबर को

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य शासकीय आईटीआई हरदा ने बताया कि यह अप्रेंटिसशिप मेला 14 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप एक्ट के तहत छात्र प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षु के पद पर भर्ती की जाएगी। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि मेले में आईटीआई उत्तीर्ण पुरूष एवं महिला आवेदक भाग ले सकते है। मेले में भाग लेने के इच्छुक आवेदक लिंक अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन कर सकते है।

160 Views

Leave a Reply