अनोखा तीर, हरदा। विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में ग्राहकों को डाकघर के प्रति जागरूक करने के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। जो कि हरदा के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस हरदा उप डाकघर में संपन्न हुई। रैली में डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवक, एमटीएस पोस्टमेन, डाक सहायक, डाक विभाग के एजेंट एवं अन्य ग्राहक शामिल हुए। उपसंभागीय निरीक्षक डाकघर हरदा अमित व्यास, उपडाकपाल पीके परसाई एवं वरिष्ठ डाक सहायक रामविलास गुर्जर के द्वारा डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हरदा उपडाकघर में नवीन आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं एवं आधार कार्ड में सुधार कार्य किया जाता है। अत: आपके घर में यदि किसी बच्चे का नवीन आधार कार्ड बनाया जाना हो या 5 वर्ष से अधिक के बच्चों का आधार कार्ड को अपडेट कराया जाना हो तो मुख्य डाकघर से करा सकते हैं। साथ ही छात्रवृत्ति हेतु खाता खोलना, बचत हेतु खाता खोला जाता है। वरिष्ठ नागरिकों हेतु सीनियर सिटीजन अकाउन्ट भी खोला जाता है।
विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में निकाली रैली

313 Views

