अनोखा तीर, हरदा। आज भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में नगर पालिका में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को उक्त मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने म.प्र. शासन के पत्र के नियम अनुसार 2007 के पश्चात के समस्त दैनिक वेतन भोगियों को विनियमित करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि उक्त मांग को लेकर पूर्व में भी भारतीय मजदूर संघ ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। उस पत्र के जवाब में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा उक्त मांग को जल्द पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया गया था। परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस वजह से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। साथ ही उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। ज्ञापन देते समय भारतीय मजदूर संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश धामन्दे, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर बुनकर, भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मकबूल खान, उपेन्द्र कलोसिया, महामंत्री शिवम कंडारे, विकास घवारी, वीरेंद्र गौहर, राहुल सारवन, सुमित, शहजाद, सूरज, रजत, आशीष चोलकर, करीम खान, धनसिंह पवार, मजर खान, लक्ष्मण बारहाते, संदीप राजपूत, रितेश गड़बड़ी, नाथूराम झिझोरे, गगन गुटकार, शेख इरफ़ान के साथ कई कर्मचारी मौजूद थे।
नियमितिकरण की मांग-दैवेभो कर्मचारियों ने मुख्य नपा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

255 Views

