शक्ति अभिनंदन अभियान- 2 से 11 अक्टूबर तक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM



अनोखा तीर, हरदा। राज्य शासन द्वारा महिला नेतृत्व आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का निरंतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस कड़ी में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश में 2 से 11 अक्टूबर तक शक्ति अभिनंदन अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं। इस 10 दिवसीय शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत विद्यालयों में महिला सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता, महिलाओं से संबंधित अधिनियम एवं नवीन कानूनों पर चर्चा, महिला सुरक्षा जागरूकता रैली, बुजुर्ग महिलाओं दादी-नानी का सम्मान, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर सेफ्टी वॉक, सकारात्मक पुरुष भागीदारी पर चर्चा तथा सायबर सिक्योरिटी, सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर विद्यालय, महाविद्यालय में प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Views Today: 2

Total Views: 512

Leave a Reply

error: Content is protected !!