बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को जिला मुख्यालय के बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर एसोसिएशन द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि हम सभी प्रतिष्ठित कंपनियों से लोहा, सीमेंट क्रय करके विक्रेय का कार्य करते है। हमारे संघ के सदस्य अर्पित काबरा जो की सांवारिया इन्टर प्राइजेश के नाम से दुकान का संचालन करते है, इन पर ठेकेदार गौरीशंकर चौहान द्वारा खराब सिमेंट दिए जाने की झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है। उक्त झूठी शिकायत का एसोसिएशन के सभी सदस्य विरोध करते हुए मांग करते है कि झूठी शिकायत करने वाले पर कार्रवाही की जाए। ठेकेदार चौहान द्वारा अन्ट्राटेक कंपनी की ५० बोरी सिमेंट उधारी में ली गई थी। उधारी नहीं देने पड़े इसके लिए सिमेंट के खराब होने की शिकायत थाने में की गई थी। शिकायत के बाद अर्पित काबरा द्वारा अल्ट्राटेक कंपनी को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद इंजीनियरों द्वारा सिमेंट की जांच की गई और पाया की सिमेंट में कोई खराबी नहीं है । कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा मसाला मिश्रम उचित मात्रा में नहीं करने के कारण सेटेलमेंट में क्रेक हुआ है। जिसकी समस्त रिपोर्ट भी हमारे द्वारा आवेदन के साथ दी गई है। झूठी शिकायत कर हमारे संघ के सदस्य की छबि खराब करने की कोशिश की गई है। हमारी मांग है कि उक्त आवेदन पर कार्रवही करते हुए उचित निर्देश दिए जाए।

Views Today: 2

Total Views: 246

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!