भूतड़ी अमावस्या पर चीखों से गूंजा  नर्मदांचल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


-तांत्रिको ने शमशान में डाला डेरा, रातभर चला तंत्र क्रियाओं का दौर
-प्रेत सरकार की अदालत में आत्माओ ने दी हाजरी


बलवीरसिंह खत्री, हंडिया।
भूतड़ी अमावस्या के एक दिन पहले चौदस की काली रात में नर्मदांचल चीखों से गूंज उठा। तांत्रिको ने कचहरी में प्रेत आत्माओं की फरियाद सुनी। इस दौरान हंडिया-नेमावर के नर्मदा घाटों में दूर-दूर से आए तांत्रिको व परिवारों ने अपना डेरा जमा लिया। मालवांचल, घाटपार व निमाड़ क्षेत्र से आये दर्जनों प्रेत आत्माओं से पीड़ित परिवार के लोग को जिनमें महिलाओं पुरूष ढोल- बाजे के साथ नर्मदा मैया के किनारे पर स्नान के लिए आए। जहां पूजा की सामग्री के साथ सात रंग के कपड़े में बंधे कलश सामने रखकर आत्माओं को बारी- बारी से हाजिर होने के आदेश दे रहे थे। नर्मदा मैया के किनारे पर पीड़ित व्यक्ति के शरीर में आई आत्मा तांत्रिको व पड़िहारो के सामने गलती का बखान कर रहीं थी और देवी-देव परिहार तांत्रिक उन्हें शरीर से निकालने के लिए तंत्र-मंत्र पढ़कर आत्माओं को बंधन मुक्त  कर रहे थे। नर्मदा स्नान के लिए हजारों की संख्या में पैदल श्रद्धालुओ ने मैया के किनारों की ओर हाथ में लाल ध्वज लिए प्राचीन शिवालय में पहुंच रहे थे। यह सिलसिला देर रात्रि तक चलता रहा।  उधर जिला प्रशासन द्वारा नर्मदा स्नान के लिए आए श्रद्धालुगणों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहा था। नर्मदा के तटों पर होमगार्ड के जवान और एसडीईआरएफ के जवान सतत निगरानी रखें थे।

Views Today: 2

Total Views: 142

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!