Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

स्वच्छता अभियान के तहत सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर कल

1 min read
Text Size:


हरदा-
 स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर नागरिकों को स्वच्छता अपनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से नगर पालिका परिषद कार्यालय हरदा में सफाई मित्रों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के लिये शिविर आयोजित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि शिविर के लिये डॉ. नवीन जैन के साथ-साथ नर्सिंग ऑफिसर मांगीलाल मालवीय एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। शिविर में सभी सफाई मित्रों की आभा आईडी भी तैयार की जाएगी।

499 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply