Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम में नर्मदापुरम जिले का प्रभारी बने ईश्वर विश्नोई

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली जोधपुर राजस्थान की संस्था कोशिश पर्यावरण सेवक टीम का मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे विस्तार हो रहा है। टीम के मध्यप्रदेश प्रभारी शांतिलाल विश्नोई सारन हरदा की अनुशंसा पर संस्था के राष्ट्रीय प्रभारी खम्मूराम विश्नोई ने युवा समाजसेवी ईश्वर विश्नोई को नर्मदापुरम जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। खम्मूराम विश्नोई एक पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय में सहायक रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत हैं। संस्था विश्नोई पंथ के संस्थापक गुरु जम्भेश्वर भगवान के बताये मार्ग पर चलते हुए पर्यावरण सुरक्षा और संवर्धन का कार्य करती है। संस्था द्वारा सिंगल यूस प्लास्टिक का प्रयोग न करने, पानी पीने के लिए तांबे के लोटों का प्रयोग करने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, पक्षियों के लिए घोंसला निर्माण, जलपात्र लगाने तथा नशामुक्त, कचरा मुक्त एवं जूठन मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए कार्य किया जाता है। ईश्वर विश्नोई की नियुक्ति पर राष्ट्रीय प्रभारी खम्मूराम विश्नोई, प्रदेश प्रभारी शांतिलाल सारन व अन्य साथियों ने हर्ष जताकर बधाईयां दी। ईश्वर विश्नोई ने बताया कि नर्मदापुरम जिले में जल्द ही टीम का विस्तार किया जाएगा। नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने वाले साथी इन नंबर 9165835404 पर संपर्क कर विस्तार से जानकारी ले सकते हैं।

415 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply