Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

विधायक ने सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने द्वारा ग्राम रोलगांव में क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से 7 लाख 80 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की थी। जिसका भूमिपूजन गुरुवार को हरदा विधायक द्वारा किया गया। ग्राम रोलगांव पहुंचने पर विधायक दोगने ने ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी व शीघ्र निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात श्री दोगने द्वारा ग्राम रोलगांव में विधायक निधि की सात लाख अस्सी हजार रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिस पर स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा विधायक डॉ. दोगने का फूलमालाओं से स्वागत सत्तकार कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच संजय यादव, ग्राम सचिव रितेश सोनी, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, बबलू यादव, सुरेंद्र बिश्नोई, कैलाश यादव, बद्रीप्रसाद यादव, ओम यादव, बलराम यादव, चंदू मोरछले, रामगुलाम मोरछले, गोविंद यादव, सचिन यादव, राकेश यादव, प्रेमनारायण यादव, करण यादव, सुंदरलाल यादव, राजू यादव, अजय पाटिल, राजेश सोनकर एवं पूनम यादव सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।

414 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply