Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

किसान आक्रोश मोर्चा ने आंदोलन की बनाई रणनीति

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सोयाबीन के भाव 6 हजार पार के लिए 13 सितंबर की विशाल आक्रोश रैली निकालने के बाद चरणवद्ध आंदोलन की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर आज बैठक आयोजित की गई। जिसमें तय किया गया कि 22 सितंबर रविवार को हंडिया में विशाल जल सत्याग्रह सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक। 24 सितंबर मंगलवार को जिला मुख्यालय हरदा में विशाल मशाल जुलूस। 24 से 30 सितंबर तक हर गांव में मसाज जुलूस। 25 सितंबर बुधवार को सम्पूर्ण जिले में पूरे दिन का बंद का आंदोलन किया जाएगा। वहीं 27 सितंबर को खिरकिया में मसाल जुलूस कृषि उपज मंडी से निकाला जाएगा। इसी प्रकार 28 सितंबर शनिवार को सभी गांवो में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात 1 अक्टूम्बर को पूरे प्रदेश के स्टेट हाइवे एवं नेशनल हाइवे पर 12 बजे से 3 बजे तक का सांकेतिक विशाल चक्का जाम किया जाएगा। यदि इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो भोपाल कूच की तैयारी की जाएगी।

580 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply